Homeधारसरदारपुरसामाजिक बुराइयों जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह...

सामाजिक बुराइयों जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़ने के चला अभिमन्यु

सामाजिक बुराइयों जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़ने के चला अभिमन्यु

 

बालुसिंह बारिया

 

सरदारपुर।महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बालिकाओं/महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु” संचालित किया जा रहा है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिला धार पुलिस थाना राजगढ़ एवं सरदारपुर द्वारा कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अभियान में जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी क्रम में बस स्टैंड राजगढ़, कस्बा सरदारपुर एवं दत्तीगांव मे ग्रामीणों को एकत्र कर महिला संबंधित अपराध , असंवेदनशीलता पर जागरूकता ,सकारात्मक वातावरण ,बनाने में

मैं हूं अभिमन्यु अभियान अंतर्गत जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई ! बालिकाओं/ महिलाओं पर घटित अपराधों के संबंध में जानकारी दी, एवं समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे – नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु शपथ दिलाई गई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!