Homeअलीराजपुरमंडलोई के स्वैच्छिक स्थानांतरण पर उत्कृष्ट विद्यालय परिवार द्वारा दी भावभीनी विदाई...

मंडलोई के स्वैच्छिक स्थानांतरण पर उत्कृष्ट विद्यालय परिवार द्वारा दी भावभीनी विदाई ।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर ।नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विगत 21 से वर्षों से पदस्थ माध्यमिक शिक्षक मुकेश मंडलोई के स्वैच्छिक स्थानांतरण के तहत् हाई स्कूल ग्राम-वडी़,आलीराजपूर हो जाने से पर उत्कृष्ट विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भावभीनी विदाई दी गई ।इस अवसर पर संस्था प्राचार्य निलेश शाह द्वारा मंडलोई के सहयोगात्मक कार्य व्यवहार की सराहना करते हुवे उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्था शिक्षक शाहिद शेख,सवेसिंह चौहान,मनोज सोनी,आशीष सोनी,शेखरसिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया।बिदाईरत मंडलोई ने उत्कृष्ट विद्यालय के कार्यकाल को उत्कृष्ट व स्टाफ सदस्यों के सहयोग को सराहनीय बताया।

बिदाईरत मंडलोई को संस्था स्टाफ द्वारा शाल श्रीफल व भेट प्रदान कर भावभीनी बिदाई दी। इस अवसर पर एकीकृत शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व परिजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।आभार शाहिद शेख द्वारा व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!