Homeझाबुआझकनावदाकांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के विवादित बयान को लेकर...

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के विवादित बयान को लेकर भाजपा ने किया भूरिया का पुतला दहन विधायक कांतिलाल भूरिया की बुद्धि को देख तरस आता है -कृष्ण पाल सिंह गंगाखेड़ी विवादित बयान से कांग्रेस का चाल – चरित्र सामने आया है जितेंद्र राठौड़

पीयूष राठौड़ झकनावदा
झकनावदा – सोमवार दोपहर गांव के राजगढ़ चौराहे पर केंद्रीय मंत्री और वर्तमान कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन किया गया और कांतिलाल भूरिया मुर्दाबाद के नारे लगाए गए ‌ दरअसल भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण पाल सिंह गंगाखेड़ी ने बताया कि कांतिलाल भूरिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी के विषय पर विवादित बयान दिया है जिस पर आज भाजपा ने उनका पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया है। महिलाओं के सम्मान पर देश के प्रधानमंत्री कोई भी कसर बाकी नहीं रख रहे है उसके बाद इस तरह के बयान देना दुर्भाग्य पूर्ण है गलत है पुतले के दहन के दौरान महिला के विषय मे बोले गए अपमान जनक शब्दो से आहत भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण पाल सिंह गंगा खेड़ी, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गौरव अग्रवाल, एफसी माली, सहित उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोर निंदा की।
*इनका कहना है*
पुतला दहन के पश्चात कृष्ण पाल सिंह गंगा खेड़ी में कहा कि कांग्रेस के विधायक एवं कई बड़े पदों पर रह चुके कांतिलाल भूरिया के इस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की पत्नी बयान को सुनकर कांतिलाल भूरिया कि बुद्धि पर तरस आता है। भूरिया ने जो प्रधानमंत्री जी की व्यक्तिगत एवं उनकी पत्नी पर जो टिप्पणी की है वह गलत है अगर आपको टीका टिप्पणी करना है तो प्रधानमंत्री जी के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर टिप्पणी करना चाहिए मैं कांतिलाल भूरिया के इस विवादित बयान की घोर निंदा करता हूं। वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को लेकर भूरिया ने जो विवादित बयान दिया है उससे कांग्रेसका चाल वह चरित्र नजर आता है कि उनके मन में महिलाओं के लिए कितना सम्मान है। एक और कांग्रेस की प्रियंका गांधी घूम घूम कर महिलाओं के आत्म सम्मान की बात करती है वह दूसरी और उनके ही कांग्रेस के बड़े नेता कांतिलाल भूरिया महिलाओं को अपमान परोस रहे हैं जो गलत है। अब देखना यह है कि कांग्रेस की आलाकमान कांतिलाल भूरिया पर कोई कार्यवाही करती है या हाथ पर हाथ धरे बैठी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!