

वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद। स्वामी जी अखिल भारतीय सेवा अभियान के तहत छात्रावास स्कूल तथा कॉलेज आदि शिक्षा संस्थान चलाते हैं।
आज स्वामी ऐश्वर्यानंद सरस्वती जी के साथ श्री शिवकुण्ड धाम पर पौधारोपण करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ तथा श्री शिवकुण्ड धाम के महंत श्री मोहनसिंह जी डामोर भाई साहब का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।
झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम ही नहीं अपितु संपूर्ण मध्यप्रदेश के जनजातीय आदिवासी समाज के बालक बालिकाओं के लिए ही संस्थाएं चलाते हैं,, जिसमें हजारों बालक बालिकाओं ने शिक्षा ग्रहण की तथा अच्छी स्थिति में शासकीय सेवा एवं प्राइवेट सेक्टर में कार्य कर रहे हैं। Aim for seva नामक संस्था में आज भी जनजातीय समुदाय के हजारों बालक बालिकाएं आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करते हैं।