Homeझाबुआसारंगीनव निर्मीत लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा, का चौथा...

नव निर्मीत लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा, का चौथा दिवस। श्रीमद्भागवत गीता से परम आनंद की अनुभूति होती है : पंडित केशव चतुर्वेदी

सुरेश परिहार सारंगी ।

नगर के अति प्राचीन नव निर्मीत लक्ष्मी नारायण मंदिर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा का वाचन करते हुए कथा वाचक पंडित श्री केशव जी चतुर्वेदी गढ़ी भेसोला ने कहा कि हम धन संग्रह करने में अपने धर्म को भूलते जा रहे हैं हम मोह माया में जकड़े हुए हैं जिसके कारण से चाह कर भी श्रेष्ठ मार्ग पर चल नहीं पाते हैं वैसे तो भारतीय शास्त्रों में अनेक शब्द ज्ञान दिया जाए जो समय काल परिस्थिति अनुसार सहज मार्ग भगवान की भक्ति ही है जो मोह माया से मुक्ति का एक सरल उपाय है श्रीमद्भागवत गीता का पाठ है जिसे आप सामान्य सामाजिक जीवन यापन करते हुए कर सकते हैं जिससे हमें वहां परम आनंद की अनुभूति होती है।

आज कृष्ण जन्मोत्सव मनाया-:
कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया पंडित जी द्वारा गाय गए भजनों पर श्रोता झूम उठे कथा पंडाल में मुख्य जजमान के अलावा सभी भक्तों ने श्रीमद् भागवत गीता जी की पूजन की कथा के दौरान श्रद्धालुओं को कहा कि जब-जब अत्याचारों अन्याय बढ़ता है तब तक प्रभु का अवतार होता है प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है जब रावण का अत्याचार बड़ा जब राम का जन्म हुआ जब कंस ने सारी मर्यादाए तोड़ी तो प्रभु कृष्ण का जन्म हुआ कथा के अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया गया कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम की 4 बजे तक चल रही है कथा आयोजन समिति ने नगर की सभी धर्म प्रेमी जनता से कथा श्रवण का लाभ लेने का अनुरोध किया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!