Homeअलीराजपुरजोबट विधानसभा मे इस बार भाजपा से कोन होगा दावेदार  ...

जोबट विधानसभा मे इस बार भाजपा से कोन होगा दावेदार  इंदर सिंह डावर माधोसिंह डावर या विशाल रावत 

जोबट विधानसभा मे इस बार भाजपा से कोन होगा दावेदार 

इंदर सिंह डावर माधोसिंह डावर या विशाल रावत 

वॉइस ऑफ झाबुआ। 

आलीराजपुर ÷ मध्यप्रदेश मे आने वाले दिनो मे विधानसभा चुनाव होना है जिसको लेकर भाजपा ओर कांग्रेस दोनो दल जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देने पर विचार कर रहे है मगर आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र मे चोराहो पर जन चर्चा है की इस बार विधानसभा क्षेत्र से अब भाजपा की ओर से विधायक पद का दावेदार कोन होगा राजनीतिक गलीयो मे तीन नामो को लेकर चर्चा जोरो पर है पहले नंबर पर भाजपा से पूर्व विधायक माधोसिंह डावर जो की वर्तमान मे वन विकास निगम के अध्यक्ष है जो 2003 मे कांग्रेस से भाजपा मे शामिल होकर उम्मीदवार बने ओर प्रदेश मे उमा भारती की लहर के कारण विजय हूए वही वर्ष 2008 मे कांग्रेस की सूलोचना रावत के सामने हार का सामना करना पढा वही 2013 मे फिर भाजपा ने माधोसिंह डावर को उम्मीदवार बनाया ओर जीत दर्ज की वर्ष 2018 मे कांग्रेस की कलावती भूरिया ने भाजपा से उम्मीदवार रहे माधोसिंह डावर को करारी शिकस्त दी वही कलावती भुरिया के देहांत के बाद उपचुनाव मे पार्टी ने माधोसिंह डावर पर भरोसा नही किया ओर कांग्रेस छोड कर आई सुलोचना रावत को अपना उम्मीदवार बनाया ओर सूलोचना रावत ने कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पटेल को हराकर जोबट मे भाजपा का परचम लहराया वही अब वर्ष 2023 मे भी इनका नाम सामने आ रहा है 

 दूसरे नंबर पर आजाद नगर जनपद पंचायत अध्यक्ष इंदरसिंह डावर है भाजपा के प्रबल दावेदार 

 आजाद नगर के जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर का नाम प्रमुखता उभरकर सामने आ रहा है पार्टी के लिए समर्पित इंदरसिंह डावर भाजपा के ऐसे दावेदार है जब जोबट विधानसभा मे भाजपा के झंडे उठाने ओर उसे लगाने के लिए कार्यकर्ता नही मिलते,थे तब इंदरसिंह डावर जैसे कार्यकर्ता ने भाजपा को जीवित रखा 1990 में तत्कालीक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मे राम रथ यात्रा निकाली जिसमे देश के हर शहर प्रत्येक गाँव-गाँव में पहुँची जिसमें कार्यकर्ताओं ने नगर एवं गाँव के हर फलिया से राम शिला (ईंट) एकत्रीत कर राम रथ यात्रा नगर में भ्रमण कर सक्रिय भुमिका निभाई।1992 में माननीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी एवं माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेत्रत्थ में देश एकता यात्रा निकाली गई जो कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक पर झंडा फहराया इस यात्रा का भाबरा जिला झाबुआ से 6-7 कार्यकर्ताओं के साथ जम्मु तक यात्रा की एवं धारा 370 हटाओ एवं एक देश में 2 विधान नहीं चलेंगे के नारो के साथ यह यात्रा में सम्मिलीत हुए।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेत्रत्व में भींड अधिवेशन एवं कई आन्दोलनों में भाग लिया है।

1993 में नगर के चुनाव हुए उसमें पहली बार वार्ड क्र. 6 से चुनाव लड़ा 8 वोटो से पराजित होकर पार्टी का सतत् कार्यकर्ता रहे1998 में पुनः नगर पंचायत के चुनाव हुए उसमे वार्ड क्र. 7 से 120 वोटो से जीत कर एक दशक तक नगर पंचायत में पार्षद के रूप में नेत्रत्व किया।1966 के बाद कॉंग्रेस की दिग्विजयसिंह कि सरकार को हटाने के बिजली, पानी, सडक, महंगाई जैसे मुद्दो पर आंदोलनकिया 2003 में भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर मिला ।संघ सेवा भारती के माध्यम से 2001 में महत्वपूर्ण कार्य गाँव-गाँव में देवालय का कार्य एवं 2002 में झाबुआ में विशाल हिन्दु 2005 में भाबरा में RSS का शीत शिविर सम्पन्न हुआ, तत्काल मे आमखुट की एक घटना में अर्जुन पाल जी शहीद हुए.संगम का कार्य किया।उनकी अश्ती कलश यात्रा अलीराजपुर जिले के संघ कि दृष्टी से जिले के 26 खण्डो में यात्रा का 16 दिन तक लगातार पुर्ण समय देकर नेत्रत्व किया।सहकारी संस्था मर्यादित (सोसायटी) में अध्यक्ष बना ढाई साल के कार्यकाल के बाद जनपद पंचायत का चुनाव हुआ उसमें जनपद सदस्य के रूप में 4 ग्राम पंचायत में विजय होकर जनपद का अध्यक्ष चुना गया, 5 साल का कार्यकाल पुर्ण किया व महिला आरक्षित अध्यक्ष पद होने के कारण चुनाव नहीं लड़ा 2022 में पुनः जनपद सदस्य का चुनाव लड़ा और लगातार दुसरी बार जनपद का अध्यक्ष चुना गया।1996 के बाद से आज दिनांक तक कोई भी चुनाव नही हारा ।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेत्रत्व में 1) लक्ष्मीनारायण पाठक, सरदार पटेल अलीराजपुर, मनोहर सेठीया, शैलेष

संगठन के प्रमुख दायित्व • राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में खण्ड कार्यवाह से जिला कार्यवाह तक पार्टी में मण्डल अध्यक्ष दो बारभारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं अन्य अनुसंधीक संगठनो में कार्य करते हुए पार्टी का आज दिन तक सक्रीय सदस्य रहे वही क्षेत्र मे इंदरसिंह डावर का बडा प्रभाव है इसी को देखते हूए इंदरसिंह डावर अब पार्टी से विधायक पद के लिए दावेदारी जताएंगे वही क्षेत्र की जनता भी अब इंदरसिंह डावर को विधायक के रूप मे देखना चाहती है ।

3 नंबर पर जोबट विधायक सूलोचना रावत के बेटे विशाल रावत का नाम 

तीसरे नंबर पर आता है जोबट क्षेत्र की वर्तमान विधायक सूलोचना रावत के बेटे विशाल रावत का नाम विशाल रावत वर्तमान मे विधायक सूलोचना रावत के स्वास्थ्य मे खराबी के कारण जोबट क्षेत्र मे विधायक प्रतिनिधि के रूप मे कार्य सम्भाल रहे है वर्ष 2018 के चुनाव मे कांग्रेस से टिकट नही मिलने के कारण जोबट क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कलावती भूरिया के सामने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे चुनाव मैदान मे उतरे थे ओर हार का सामना करना पडा था क्षेत्र मे यूवा ओर कार्यकर्ता विशाल रावत से काफी नाराज चल रहे है पार्टी अगर इन्हे उम्मीदवार बनाती है तो बूरी तरह से हार का सामना करना पड सकता है । अब देखना होगा के भाजपा किसे अपना उम्मीदवार बनाती है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!