Homeझाबुआखवासाएबीवीपी की नवीन कार्यकारिणी घोषित,दीपक पाटीदार नगर अध्यक्ष तो मनीष सेन नगर...

एबीवीपी की नवीन कार्यकारिणी घोषित,दीपक पाटीदार नगर अध्यक्ष तो मनीष सेन नगर मंत्री नियुक्त।

अक्षय चौहान,खवासा 

खवासा:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा खवासा नगर की नवीन कार्यकारिणी शनिवार को बामनिया रोड स्थित सीएम राइस स्कूल पर घोषित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद, सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन के संगठन मंत्री राकेश सहरिया की मौजूदगी में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

राकेश सहरिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा संगठन है अन्य संगठन के बारे में जानकारियां दी। जिसमे छात्र नेता प्रताप कटारा ने नगर की कार्यकारिणी की घोषणा की।

इन्हे मिला दायित्व- नगर अध्यक्ष दीपक पाटीदार, नगर मंत्री मनीष सेन, को बनाया गया। उपाध्यक्ष रवि सेन, साहिल मालवीय, नगर सह मंत्री पवन पाटीदार, हर्षल पाटीदार, मोहित पाटीदार, मनोज प्रजापत,सोसल मीडिया प्रमुख आयुष पाटीदार, अंकित पाटीदार, कला मंच प्रमुख मयंक प्रजापत,रोहित प्रजापत, कीड़ा प्रमुख पीयूष सोनी,रौनक पाटीदार, एसएफडी प्रमुख सुमित पाटीदार, पर्थवीराज राठौड़, एसएफएस प्रमुख देवेंद्र पाटीदार, स्कूल प्रमुख आदिसिंह सोलंकी, टीकमचंद मुड़िया के पद मनोनीत किए गए। इसके अतरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विशाल मालवीय, कृतिश सेन आदि को नवीन कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि विभाग संगठन के संगठन मंत्री राकेश सहरिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पा माला पहनाकर स्वागत किया। वही कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाईयां व शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान सीएम राइस के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!