Homeझाबुआमेघनगरविधायक वीरसिंह भूरिया ने किया तालाब का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को दी...

विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया तालाब का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को दी नईं सौगात ।

वॉइस ऑफ झाबुआ 

मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत कड़वापाड़ा के मैं थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीर सिंह भूरिया ने 24 लाख 98 हजार की लागत से बनने वाले निस्तार तालाब का भूमि पूजन शनिवार के रोज किया । तालाब का भूमि पूजन विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया भूमि पूजन के अवसर पर विधायक वीर सिंह भूरिया ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में तालाब बनने से क्षेत्रवासियों को आने वाले समय में पानी की सुविधा मिल सकेगी जिससे ग्रामवासी सिंचाई कर खेती में लाभ ले सकेंगे जिस कारण ग्राम वासियों की आय भी बढ़ेगी । तालाब के भूमि पूजन पर ग्राम वासियों ने भी विधायक वीर सिंह भूरिया का आभार माना ।तालाब के भूमि पूजन के अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष पति जसवंत सिंह भाबर जिला पंचायत सदस्य बहादुर हटीला, सरपंच विलू डांगी, पूर्व सरपंच थॉमस भाबोर युवा नेता लोकेश ताहेर, रादू डांगी, बेनदीक भूरिया, बचू भूरिया, दिनेश भूरिया,जोसब तहेड,युवा नेता अक्षय, अमित लालवानी सहीत ग्रामवासी उपस्थित थे । उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रतिनिधि अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!