
वॉइस ऑफ झाबुआ सुनील खोड़े
झाबुआ ।थांदला पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत खवासा कि एक 22 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी जयेश झमकलाल रावत पुलिस गिरफ्त में आ चुका है, दरअसल पिछले 15 दिनों से आरोपी फरार था, जिस पर आज पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था, और पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद आज पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लगातार वॉइस ऑफ झाबुआ द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मुहिम के रूप में खबरें लगाई जा रही थी….जिसके बाद आज आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुका है, आरोपी की गिरफ्तारी थांदला में हुई है। आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि खवासा चौकी प्रभारी नवल सिंह बघेल के द्वारा की गई।