Homeअलीराजपुरभाजपा आदिवासी समाज पर कर रही अत्याचार, भाजपा नेता है सता के...

भाजपा आदिवासी समाज पर कर रही अत्याचार, भाजपा नेता है सता के नसे में चूर,,,,दिलीप सिंह भूरिया सयुक्त सचिव लोकसभा 

वाइस ऑफ झाबुआ

सीधी में आदिवासी युवक पर भाजपा नेता और विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि द्वारा शराब के नशे में पेशाब करने का मामला बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक है। सीधी में ये मामला साबित करता है कि मध्य प्रदेश में भाजपा के नेता, भाजपा के लोग सत्ता के मद में इतने चूर हैं कि इंसान को इंसान नहीं समझ रहे हैं। भाजपा के लोग आदिवासी, दलितों को किसी कचरे का ढेर समझते हैं और उनके ऊपर पेशाब करते हैं। जब मामला तूल पकड़ा तो विधायक केदारनाथ शुक्ला और भाजपा ने सरासर झूठ बोलकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। मगर भाजपा शायद भूल गई कि कितनी भी कोशिश कर लो सच छुपाया नहीं जा सकता। विधायक ने कहा कि ये विधायक प्रतिनिधि नही है। भाजपा ने कह दिया ये भाजपा नेता नही हैं। कुछ टाइम बाद ही सोशल मीडिया पर वो लिस्ट वायरल होने लगी जिसमे आरोपी प्रवेश शुक्ला को कुचवाई मंडल का भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया था। पोस्टर भी वायरल हो गए जिसमें साफ साफ लिखा था कि आरोपी विधायक प्रतिनिधि है। आरोपी प्रवेश शुक्ला के पिता कह रहे है कि वो विधायक प्रतिनिधि है लेकिन विधायक जी क्यों मना कर रहे हैं समझ नही आ रहा है। अब भाजपा बताए कि सच कौन बोल रहा है और झूठ कौन। भाजपा के लोगों की चालाकी देखिए पीड़ित से एक शपथ पत्र भी लिखवा लिया गया जिसमे वो कह रहा है कि मेरे साथ कोई दुर्व्यवहार नही हुआ है। ये साबित करता है कि इस घटना के बाद वो आदिवासी युवक भाजपा के कितने दवाब में हैं।

ये घटना साबित करती है कि भाजपा के लोग सत्ता के नशे में चूर हैं और हैवान बन गए है। भाजपा आदिवासी विरोधी पार्टी है। मध्य प्रदेश में भाजपा राज में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। आदिवासी समाज अपने वर्ग के युवक से हुए दुर्व्यवहार के लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

आम आदमी पार्टी पूछना चाहती है कि माननीय मुख्यमंत्री जी, गृह मंत्री जी मध्य प्रदेश में बात बात पर लोगों के घरों पर बुलडोजर चलता है। आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर बुलडोजर कब चलेगा। कब गिराया जाएगा उसका मकान। या फिर उस पर रहम किया जायेगा क्योंकि वो भाजपा का नेता है, विधायक प्रतिनिधि है और पीड़ित आदिवासी समाज से आता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!