Homeझाबुआकरड़ावद राधा कृष्ण मंदिर का ताला तोड़ कर चांदी का मुकुट बांसुरी...

करड़ावद राधा कृष्ण मंदिर का ताला तोड़ कर चांदी का मुकुट बांसुरी हुई चोरी चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

वॉइस ऑफ़ झाबुआ हेमन्त राठौड़

करड़ावद नगर में स्थित राधा कृष्ण मंदिर को अपना निशाना बनाते हुए बीती रात चोरों द्वारा चांदी का दो मुकुट, बांसुरी चोरी कर ली गई। मूर्ति को खंडित किया गया।हालांकि चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे पता चला कि तीन चोरों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं सुबह साफ-सफाई के लिए मंदिर पर पुजारी के पहुंचने पर गेट के ताले टूटा मिला। चोरी की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी है वही पूरी घटना को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर दी गई।

टीआई राजू सिंह बघेल ने बताया कि मंदिर से चोरी के संबंध में सूचना मिली है। मन्दिर परिसर में लगे सीसीटीवी खंगालने के साथ पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!