Homeझाबुआगायत्री मंदिर परिसर में कुल 7 दिव्यांग जोड़ों का हुआ सामूहिक...

गायत्री मंदिर परिसर में कुल 7 दिव्यांग जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

झाबुआ। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के निर्देशन में विभाग द्वारा झाबुआ संपन्न गायत्री मंदिर परिसर में कुल 7 दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। इस विवाह के अंतर्गत दिव्यांग दंपति को 49000 की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस कार्यक्रम में एनजीओ प्रकोष्ठ, रोटरी क्लब, परहित संस्था द्वारा विवाहित जोड़ों को स्वेच्छा से गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराया। नवविवाहित दंपतियों ने मुख्यमंत्री की इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा नवविवाहित जोड़ों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उप संचालक श्री दिनेश वर्मा, सहायक संचालक पंकज साँवले, एन जी ओ प्रकोष्ठ के श्री मनोज अरोरा में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!