झाबुआ। गुजरात के सूरत में मजदूरी करने गए माता-पिता के साथ में गई एक चार साल की मासूम बेटी के साथ बलात्कार कर उसको मारने का पूर्ण प्रयास एक दरिंदे के द्वारा किया गया था। जो आज सूरत के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रही है। जिसका परिवार मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के काकनवानी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।और गुजरात में मजदूरी करने गया हुआ था। संपूर्ण आदिवासी समाज,जयस,आदिवासी परिवार, द्वारा इस घटना को लेकर चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को फांसी देने की मांग करते हुए अनुविभागीय अधिकारी थांदला को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
जो कल दिनांक 28/6/ 2023 को समय 11:00 बजे पुरानी मंडी थांदला में एकत्रित होकर आदिवासी बेटी के ऊपर होने वाले जघन्य अपराध के खिलाफ जनआक्रोश रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय थांदला पहुंचेंगे और राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन देंगे।