
वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद। मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय द्वारा 8 जून को एक आदेश जारी करते हुए उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग पदों पर पदस्थ किया गया है…जिसमें पेटलावद एसडीओपी सुश्री सोनू डावर को पदोन्नति करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त अजाक नगरीय जिला इंदौर के पद पर पदस्थ किया गया है….. गौरतलब है कि सुश्री डावर द्वारा पेटलावद क्षेत्र में रहते हुए लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी है…सुश्री डावर द्वारा विशेषकर अपराधियों की धरपकड़ हेतु अपनी अलग कार्यशैली के साथ कार्य किया है…ओर सफलता हासिल की।
”””सुश्री डावर द्वारा लगातार चलाए गए अभियान के चलते अपराधियों में भय व्याप्त हुआ है, विशेषकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पेटलावद, रायपुरिया, कल्याणपुरा थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के माध्यम से बड़े स्तर पर अपराधियों की धरपकड़ की है। जिसमें लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। तीनों थाना क्षेत्रों में सुश्री डावर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सक्रिय कार्य किया जा रहा था…अवैध शराब, जुआ, अपराधिक गतिविधियों में संचालित अपराधियों के खिलाफ ऐसे कई अभियान चलाए गए और अपराधियों की धरपकड़ की गई… तीनों थाना क्षेत्रों में एसडीओपी सोनू डावर के नेतृत्व में कई बड़े मामलों के खुलासे हुए… जिसमें अंधे कत्ल, लूट, डकैती, धोखाधड़ी, ठगी जैसे मामलों के लगातार एक के बाद एक खुलासे किए गए…. खासकर कोरोनाकाल के दौरान एसडीओपी द्वारा अपनी टीम के साथ अनुभाग क्षेत्र में लगातार मानिटरिंग करते हुए लॉकडाउन को सफल बनाने का काम किया गया था… कोरोना-काल के दौरान अपनी जान की परवाह ना करते हुए अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर क्षेत्रवासियों की सुरक्षा हेतु कार्य किया गया था…. महिला अपराधों में भी सुश्री डावर द्वारा पूरी तत्परता के साथ महिलाओं के पक्ष में कार्रवाई की गई…और महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सजा तक दिलवाने का काम किया है। अब एसडीओपी से पदोन्नति होकर सुश्री डावर सहायक आयुक्त अजाक नगरीय जिला इंदौर के रूप में कार्य करेंगे….