झाबुआ । मोजीपाड़ा में स्थित दुकान ए टू जेड फ़र्नीचर पर दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई। ग्राहक बनकर आए दो पुरुष एक महिला जिसमें उन्होंने दुकान में से एक 58 इंच और 43 इंच की एलईडी पसंद की और साथ ही कहा कि इसका पेमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज जाकर करेंगे आप आपके लड़के को साथ में बिठा दीजिए दुकान ने लड़के को साथ भेजा परंतु लड़के को देवझरी रोड कालीदेवी रास्ते के बीच में उतार कर मोबाइल छीन कर वहां से गाली गुप्ता कर डरा धमका कर भगा दिया गया । अभी तक उनका कोई अता-पता नहीं है सीसीटीवी फुटेज में दो जेंट्स और एक महिला दिखाई दे रहे हैं साथ ही उनकी अर्टिका गाड़ी भी दिखाई दे रही है पुलिस जांच में जुट गई है। अब देखना यह है पुलिस की गिरफ़्त में ये ठग छोड़ आते है या नहीं।