Homeझाबुआसारंगीमहा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत लाभार्थी सम्मेलन में सांसद भी शामिल हुए,तीन...

महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत लाभार्थी सम्मेलन में सांसद भी शामिल हुए,तीन करोड़ की लागत से बनने वाले ग्रीड का भुमि पुजन भी किया।

सुरेश परिहार सारंगी

राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान के अन्तर्गत लाभार्थी सम्मेलन मठमठ में आयोजित किया गया जिसमें मठमठ क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली तीन करोड़ की लागत से बनने वाली ग्रीड का भुमी पुजन कार्यक्रम भी रखा गया कार्यक्रम जिसमें उपस्थित सभी अतिथियों ने मां शारदा का पुजन कर कार्यक्रम शुरू किया, तीन करोड़ की लागत से बनने वाली ग्रीड के भुमि पुजन में रतलाम झाबुआ के लोकप्रिय सांसद माननीय गुमान सिंह डामोर, भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय भानु भुरिया,पुर्व विधायक सुश्री निर्मला भुरिया, जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह राठौर, सोमसिंह सोलंकी, जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भुरिया मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी, व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय मांडोत,रायपुरीया मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुणिया, जिला सहकारिता सह संयोजक परमानंद पाटीदार,मठमठ सरपंच दितुडीं बाई नानुरामा भुरिया,गुणावद सरपंच धापु बाई वसुनिया, माड़न सरपंच ईश्वर गामड़, महामंत्री रामचंद्र भुरिया, राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान के मंडल संयोजक सुरेश चन्द्र परिहार, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा, जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेजमल सोलंकी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री लालसिंह डामोर, मठमठ उप सरपंच भागिरथ पडियार, राजेश पटेल और भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

इस ग्रीड बनने से तीनों ग्राम पंचायत मठमठ, गुणावद,माडन के सभी नागरिकों को कृषि और घरों के लिए अब पर्याप्त बिजली मिलेंगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!