
निलेश डावर जोबट
हाल ही में कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल करते हुए जिला अध्यक्ष केसर सिंह डावर को हटाकर ओम प्रकाश राठौड़ को नियुक्त किया है जोबट शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने निजी समस्या के चलते शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था उसके बाद जीतू अजनार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार दिया गया, जीतू अजनार ने सक्रियता दिखाते हो गए एक दिन में ही शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में विस्तार कर दिया, जोबट क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते जीतू अजनार ने कहा कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।