Homeअलीराजपुरराष्ट्रीय आयुष मिशन,आयुष विभाग म.प्र शासन के अंतर्गत कट्ठीवाड़ा में आयुष मेला...

राष्ट्रीय आयुष मिशन,आयुष विभाग म.प्र शासन के अंतर्गत कट्ठीवाड़ा में आयुष मेला स्वास्थ शिविर का हुआ आयोजन

कट्ठीवाड़ा /संपत धाकड़

आज दिनांक 26/05/2023 शुक्रवार को कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर एन एस वास्केल सर के निर्देशन में राष्ट्रीय आयुष मिशन आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष मेला ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन माता मंदिर प्रांगण, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने कट्ठीवाड़ा में किया गया ।।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती सविता चौहान तहसीलदार कठ्ठीवाड़ा, श्री इंदर सिंह पटेल जनपद सी.ई.ओ कठ्ठीवाड़ा, एवम् श्रीमती सुनीता बारिया सरपंच कठ्ठीवाड़ा द्वारा धनवंतरी पूजन कर की गई ।

शिविर में वात रोग, त्वचा रोग, उदर रोग, मधुमेह, महिलाओं के संबंधित रोग, किडनी रोग, गठियावादी, सामान्य सर्दी बुखार एवम् अन्य मौसमी विकारों का परीक्षण कर निशुल्क इलाज किया गया ।

कुल लाभार्थी संख्या 468 रही ।।

शिविर में दैनिक आहार-विहार के माध्यम से स्वस्थ रहने के बारे में बता गया।।

योग एवं दिनचर्या के माध्यम से निरोगी रहने की परिचर्चा भी की गई ।। श्री अन्न ज्वार बाजरा, कोदरी,सांवा,रागी, कुलथी, आदि के दैनिक जीवन में उपयोग व उस से होने वाले लाभ भी बताए दैनिक जीवन मे आहार उपयोगी शुक धान्य, शमी धान्य फल वर्ग, शाक वर्ग, हरित वर्ग,दुग्ध वर्ग, आदि का उपयोग बता कर लाभ बताए गए।

शिविर में आयुष क्योर ऐप के माध्यम से घर बैठे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ऑनलाइन इलाज की व्यवस्था का प्रचार-प्रसार भी किया गया ।

देवारण्य योजना के अंतर्गत निशुल्क पौधा वितरण भी किया गया।।

कार्यक्रम में चिकित्सा संपादन का कार्य डॉ. रचना मधुकर डॉक्टर ज्योति पटेल डॉ. सपना राठी डॉ.वरुण सराफ डॉ जितेंद्र मकवाने डॉ.पिंकी मौर्य आदि द्वारा किया गया, पैरामेडिकल स्टाफ का भी सराहनीय योगदान रहा,

कार्यक्रम का संचालन डॉ. वरुण सराफ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया,

अतिथियों का आभार प्रदर्शन डॉ रचना मधुकर द्वारा किया गया ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!