Homeझाबुआथांदलाग्रामीण 3 से 4 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर। ...

ग्रामीण 3 से 4 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर। करोड़ों की नल-जल योजना,धूल खा रही। शासन के दावे खोखले साबित कर रहे स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी। ग्रामीणों की समस्याएं जानने पीएचई विभाग के अधिकारी कब निकलेंगे एसी रूम से बाहर?

सुनिल डामर

शासन की जल जीवन मिशन योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी परिवारों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना तथा पानी जैसी गंभीर समस्याओं से निजात दिलाने का है।जल जीवन मिशन के माध्यम से देश के सभी ग्रामीण परिवारों को पाइप लाइन के माध्यम से जोड़कर पीने का स्वच्छ जल पहुंचाना शासन का लक्ष्य है।
योजना के माध्यम से प्रत्येक घर को नल का कनेक्शन उपलब्ध करवाकर स्वच्छ जल उपलब्ध करवाना है।
लेकिन थांदला ब्लाक की ग्राम पंचायत सेमलिया (नारेला) में 251.55 (दो करोड़ इक्यावन लाख पचपन हजार)की लागत से बनी टंकी धूल खा रही है।या यूं कहें कि इसमें भी भारी भ्रष्टाचार हुआ। टंकी का निर्माण हुआ और सालभर से अधिक समय हो गया लेकिन टंकी से जल वितरण कब होगा इसका जवाब स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी देने को तैयार नहीं है। ग्राम पंचायत सेमलिया (खवासा) की लगभग 7 हजार से अधिक कि जनसंख्या मात्र 2 हेंड पंपों पर निर्भर है।ऐसी स्थिति में भी अनुमान लगाया जा सकता है कि गांव में पानी की कितनी गंभीर समस्या बनी हुई है।
अब ग्रामीणों को इंतजार है कि शासन की इस करोड़ों की योजना का लाभ मिलेगा।और जल संकट से निजात मिले।

अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अपने एसी रूम से बाहर कब निकलेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में बनी करोड़ों की जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकियों से जल वितरण कर कब जल संकट जैसी गंभीर समस्या को दूर करेंगे।

वर्तमान में प्रधानमंत्री की मुख्य योजनाओं में से एक जल जीवन मिशन योजना से बनी टंकी से पानी मिलेगा ऐसी आस लगाए बैठे हैं ग्रामीण।

इनका कहना है:-
हमारे द्वारा लिखित में आवेदन दिया गया है लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
भुरु मैडा(सरपंच प्रतिनिधि)

इस संबंध में जब हमने स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर गौरीशंकर चौधरी से संपर्क करके बात करना चाही लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!