

वॉइस ऑफ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले क्षेत्र के समस्त पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में उल्लेख किया गया पटवारीयो पर अन्य जिलों में निलंबन करने की सभी कार्यवाहीयों को वापस लेने एवं उस ज्ञापन के आधार पर पटवारीयो के सीमांकन कार्य से विरत रहने व सीमांकन कार्य में किसी प्रकार का सहयोग न करने के संबंध में ज्ञापन दिये गये थे कि समान कार्य समान वेतन के आधार पर मध्यप्रदेश के पटवारीयो को 2800 ग्रेड पे दी जाये । ज्ञापन में लेख कर अवगत कराया गया था कि पटवारियो के पास संसाधन की कमी हैं तथा विशेष भर्ती अभियान अन्तर्गत नियुक्त 500 राजस्व निरीक्षको द्वारा सीमांकन कार्य नहीं किये जाने से , पटवारियो पर पूर्व से अत्यधिक कार्य होने व अन्य विधिक व्हावहारिक कारणो से प्रदेश में पटवारी द्वारा सीमांकन कार्य नही किया जायेगा । अतः जब तक पटवारियों को समान कार्य समान वेतन के आधार पर 2800 ग्रेड पे नही दी जाती हैं व समस्याओं का समाधान नही किया जाता है तब तक प्रदेश का पटवारी सीमांकन कार्य नहीं करेगा और ना ही सीमांकन कार्य में किसी प्रकार का सहयोग करेगा ।