

हेमन्त राठौड
करड़ावद : पुजारी परिवार द्वारा नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम के आयोजन के तीसरे एवं अंतिम दिवस में मदिर प्रांगण में विशाल जन समागम हुआ।भक्तों में विशेष कर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने संगीतमय नृत्य के रूप में प्रस्तुत नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम को श्रोताओं ने भाव विभोर होकर सुना । आज के कथा प्रसंग में भगवान श्री कृष्ण भक्त नरसी जी के अनुरोध पर नानी बाई नाम की उनकी सुपुत्री के लिए उसके ससुराल द्वारा मांगे गए मायरा के कई गुना ज़्यादा मायरा भरा । आसन पर विराजमान सुश्री गायत्री वैष्णव द्वारा सार के रूप में उपस्थित श्रोताओं को भक्त की भगवान में असीम आस्था का फल कितना मीठा होता है इसके बारे में बताया । इसके साथ ही महाआरती एव प्रसादी का भक्तजन ने लाभ लिया ।