अज्ञात कारणों से लगी मकान में आग
धूं धूं कर घर का सामान जलकर राख में हुआ तब्दील।
वॉइस ऑफ झाबुआ पारा।
ग्राम पंचायत कलमोड़ा के समीप वाले ग्राम सेमलखेड़ी के अजनार फलिया में अज्ञात कारणों से आग लगने से सनिया पिता भीमा अजनार का मकान पूर्ण रूप से जल कर राख होगया अज्ञात कारणों से लगी आग में घर का सामान राख में तब्दील हो गया और कुछ भी नहीं बचा झाबुआ मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर होने के बावजूद अभी तक मौके पर फायर ब्रिगेड नही पहुंच पाई हे,वही ग्रामीण जन का कहना हे की अगर फायर ब्रिगेड नजदीकी गांव पारा होती तो समय रहते हुए आग पर काबू पाया जा सकता था और इतना नुकसान नही हो पाता,वही ग्रामीण जन का कहना हे की आग में 1 मोटर साइकिल,4 लाख नकदी और 8 से 10 किवटल गेहूं के साथ 5 क्विटनल मक्का के अलावा आभूषण थे जिनकी कीमत भी 4 से 5लाख रुपए बताई जा रही हे,वही मौके पर पटवारी पंचनामा बनाने का कार्य कर रहे।