Homeअलीराजपुरआम्बूआ मे आदिवासी समाज के महान योद्धा वीर शिरोमणी राणा पूंजा भील...

आम्बूआ मे आदिवासी समाज के महान योद्धा वीर शिरोमणी राणा पूंजा भील की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर तैयारीया जोरो पर।1 जून 2023 को आम्बूआ की धरती पर सर्व आदिवासी समाज की मौजूदगी मे होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम ।

भील सेना संगठन संस्थापक शंकर बामनिया ने सर्व आदिवासी समाज से कार्यक्रम को सफल बनाने की की अपील ।

 

दिलीप सिंह भूरिया /रितुराज आजाद नगर भाभरा ,अलीराजपुर 

अलीराजपुर जिले के ग्राम पंचायत आम्बूआ मे आदिवासी समाज के महान योद्धा वीर शिरोमणी राणा पूंजा भील की मूर्ति स्थापना की जा रही है जिसको लेकर तैयारिया जोरो है सर्व आदिवासी समाज की मौजूदगी मे ये ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमे गूजरात राजस्थान महाराष्ट्र मध्यप्रदेश सहित अन्य जगह से आदिवासी समाज के लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे कार्यक्रम की रुपरेखा बताते,हुवे भील सेना संगठन के संस्थापक शंकर बामनिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की इस ऐतिहासिक कार्यक्रम मे आदिवासी समाज के गुरू आदरणीय भवर लाल परमार भील प्रदेश संयोजक मांगीलाल जी निनामा गुजरात राज्य से विजयवाड़ा के विधायक चेतर भाई वसावा एवम आदिवासी समाज के महान वक्ता छोटू भाई वसावा भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम मे सम्मिलित हो रहे है सर्व प्रथम आम्बुआ के हनुमान मंदिर से एक रैली आयोजित की जाएगी जो प्रमुख मार्ग से होती हूई कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी जहा महान आदिवासी योद्धा वीर शिरोमणी राणा पूंजा भील की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा उसके बाद एक ऐतिहासिक सभा का आयोजन होगा जिसमे आदिवासी समाज के वक्ता समाज को मार्गदर्शन देंगे । बामनिया ने बताया की यह ऐतिहासिक कार्यक्रम सर्व आदिवासी समाज के मार्गदर्शन मे किया जाएगा जहा सभी आदिवासी समाज के यूवा शामिल होंगे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!