


बालुसिंह बारिया
सरदारपुर।सरपंच संघ जनपद पंचायत सरदारपुर ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, सरपंचों की उचित मांगों को लेकर सरदारपुर गायत्री माता मंदिर पर बैठक हुई संपन्न जिसके पश्चात सरदारपुर तहसील कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन में बताया कि विगत 10 माह से सरपंचों को ग्राम पंचायत का संचालन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, व 10 माह से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए राशि आवंटित नहीं की जा रही है ऐसे कई मुद्दों को लेकर सरपंचों ने मांग कि है की मनरेगा की सामग्री का भुगतान विगत 02 वर्षों से बाकी, एवं विगत 2 वर्षों से पूर्व सरपंच के भत्तो का भुगतान शेष हैं ,वर्तमान सरपंचों के मानदेय का निर्वाचित दिनांक से आज तक दिनांक का संपूर्ण भुगतान शीघ्र ही किया जाई व कर्मचारियों की तरह प्रत्येक माह सरपंच को भुगतान किया जाना चाहिए विशेष केंद्रीय सहायता राशि पंचायतों को दी जाए ,व सुदूर सड़क ,खेत सड़क की मंजूरी ग्राम पंचायतों को दी जावे तथा कपिलधारा कूप निर्माण योजना पूर्णा चालू की जाए पंचायतों को 15 से 20 कपिलधारा कूप निर्माण की अनुमति दी हो, 25 लाख की तकनीकी स्वीकृति ग्राम पंचायत को प्रदान की गए हैं उसको शीघ्र ही लागू किया जाना चाहिए । आर. ई. एस के कार्य पंचायतों की अनुमति के बिना नहीं स्वीकृत की जाए। पांचवा राज्य वित्त आयोग एवं 15 वित्त राशि में नरेगा कन्वजेशन नहीं किया जाए। सांसद निधि ,विधायक निधि, जिला पंचायत सदस्य निधि, जनपद सदस्य निधि,मदो कि राशि में नरेगा कन्वजशन नहीं किया जाए ।नरेगा योजना में विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जावे ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सके । यदि उक्त मांगों को 07 दिवस में किया जाई अन्यथा सरपंच संघ द्वारा प्रदर्शन किया जाई गा जिससे जिम्मेदारी प्रशासन कि रहेगा। जिस दौरान सरपच संघ अध्यक्ष मायाराम मेड़ा ने बताया कि विगत वर्षों से ग्राम पंचायतों में विभिन्न समस्या झेलते आ रहै है जिसको देखते हुए आज संघ द्वारा तहसील मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा एवं मुख्यकार्यकारी अधिकारी सरदारपुर को भी ज्ञापन देने गए लेकिन सुचना देने के बाद भी कार्यलय पर उपस्थित नहीं होने पर सरपंच संघ ने मोबाइल से चर्चा कि तो बाहर होना बताने पर सरपंच संघ ने अम्बेडकर चोराहा पर तिखि धुप में मुख्यकार्यकारी अधिकारी से नाराज होकर धरना पर बैठ गई। जिस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष मायाराम मेडा ,उपाध्यक्ष हेमराज हटीला, सचिव संतोष भाबर,बहादुर गणावा ,नानूराम निनामा ,लक्ष्मण खराड़ी , कैलाश भूरिया, बाबूलाल मेडा, छगनलाल मकवाना, कन्हैया लाल परमार,मदन मखोड, घनश्याम निनामा, पप्पु गामड़ ,दूलेसिह डिंडोर, भील सिंह गुणडीया, कांतिलाल बिलवाल ,रामप्रसाद मावी, राकेश वसुनिया ,सरदार निनामा, तुलसी बाई प्रकाश मुनिया,आदि पंचायतों के सरपंच उपस्थित थे ।