

वॉइस ऑफ झाबुआ
मेघनगर – काँग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर प्रदेश भर में लोग काँग्रेस की सदस्यता ले रहे है । इसी कडी मे थांदला विधानसभा क्षेत्र की मेघनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत चैनपुरा में शुक्रवार के रोज अनेकों ग्रामीण जन कांग्रेस में सम्मिलित हुए । ज्ञात रहेगी भारतीय कांग्रेस कमेटी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही थाना विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों को कांग्रेस जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा संपूर्ण थांदला विधानसभा क्षेत्र में दूरदराज ग्रामीणों से मिलकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जो वचन दिया गया है उस से ग्रामीणों को अवगत करा कर ग्रामीण जनों को कांग्रेस से जोड़ा जा रहा है। विधायक भूरिया ने बताया कि कांग्रेश की मध्यप्रदेश में सरकार बनते ही हर महिला को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे वह गैस सिलेंडर मात्र 500 रुपए में दिया जाएगा एवं अब कमलनाथ जी ने एक और वचन देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में 100 यूनिट बिजली माफ रहेगी एवं 200 यूनिट बिजली तक हाफ बिल आएगा । कांग्रेस की सरकार बनते ही मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना भी लागू की जाएगी साथ ही किसानों का कर्जा भी माफ किया जावेगा । ऐसी अनेकों योजना कांग्रेस द्वारा शुरू कर मध्य प्रदेश की जनता को इसका लाभ मिलेगा । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यामीन शेख पूर्व जनपद अध्यक्ष कालू सिंह नलवाया पूर्व मंडी अध्यक्ष फतेह सिंह नायक पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पारसिंग भाई डिंडोर, मुकेश परमार जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अली असगर बोहरा युवक कांग्रेश के राजा मानसिंह सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। शुक्रवार के दिन दिन कांग्रेस की नीति रीती से अवगत होकर मेघनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत चेनपुरा व रंगपुरा से अनेकों ग्रामीण जन कांग्रेस में सम्मिलित हुए सम्मिलित हुए ग्रामीण जन में जलिया खड़िया ,मन्नू खड़िया, मुकेश खड़िया ,संजय रमेश भाबर, चेनसिंह खड़िया, खिमचंद डिंडोड, देवचंद भुरिया, सोमला चरपोटा, लालू चरपोटा, बादर सिंगाड,राकेश सिंगाड पुनिया सिंगाड, देवा भाबर,कालू सिंह भाबर,राजेश डोडिया , बदिया खड़िया, हुरसिंह सिंगाड,रंगपुरा सुशील डिंडोड, सोमल वसुनिया, हवला रावत, कमलेश परमार, बाबू मकवाना,तोलसिंह रावत, मनोहर रावत, फैरांसिस वसुनिया को विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा कांग्रेश पार्टी में आने पर स्वागत किया गया । उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रतिनिधि अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है ।