कांग्रेस सरकार के कारण डिफाल्टर हुए 11 लाख किसानों का ब्याज भरेगी भाजपा सरकार भानु भुरीया
भाजपा जिला अध्यक्ष ने जताया केबिनेट का आभार
भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार :- भानु भुरीया
झाबुआ, मंगलवार को भोपाल में हुई शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक। इस बैठक में केबिनेट के द्वारा किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरीया ने बताया की भाजपा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी जिसके अनुसार बैंकों, सहकारी समितियों से डिफाल्टर हुए किसानों का 2 लाख तक के कर्ज के ब्याज की राशि भरने को मंजूरी दी। जिसके लिए कृषि ऋण ब्याज राशि माफी योजना के लिए आवेदन भरवाए जाएंगे एवम् साथ में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तारीख को बढ़ाकर 20 मई कर दिया गया है। जिससे प्रदेश के किसानों में खुशीं की लहर है।
कांग्रेस सरकार ने 2018 में कमलनाथ ने किसानों को झूठे कर्ज माफी की घोषणा की थी। लेकिन जो सहकारी समितियां, पैक्स सोसाइटी गरीब किसानों की अंश पूंजी जमा ही नही की जिससे प्रदेश के किसान डिफाल्टर हुए। हमारे मुख्यमंत्री संवेदनशील है मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने ऐसे सभी डिफाल्टर किसानों का कर्ज माफ किया है, ऐसे 31 मार्च 2023 की स्थिति में अल्पकालीन फसल ऋण एवं प्राकृतिक आपदा के कारण मध्यकालीन परिवर्तित ऋण, मूलधन एवं ब्याज को मिलाकर रुपए दो लाख तक का दिन का कर्ज बकाया है उनके सभी के ब्याज माफ किए जाएंगे।
इस योजना के क्रियान्वयन से प्रदेश के सभी प्राथमिक कृषि एवं साख सहकारी समितियों के 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों के ऊपर बकाया जो ब्याज की राशि है लगभग 2123 करोड रुपए माफ किए जाएंगे। सभी किसानों से पैक्स सोसाइटियों के जरिए आवेदन लेंगे। जो भी किसान डिफाल्टर है उनसे आवेदन लेकर अकेले उस समय के कर्ज माफी के कारण डिफाल्टर हुए किसान ही नहीं बल्कि 6 लाख 50 हजार किसान जो जनरल डिफाल्टर हो गए हैं, उनके भी आवेदन लेंगे सभी किसानों का जो ब्याज है वह माफ करेंगे,उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने एक प्रेस नोट में दी है यह निर्णय इतिहासिक है जो की कैबिनेट के द्वारा लिया गया है।