वॉइस ऑफ झाबुआ संवाददाता।
जैसा कि आज ग्राम पंचायत बैगनबर्डी के डाबड़ी फाटे पर स्थित मकान पर राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में राजस्व प्रशासन के द्वारा एक मकान तोड़ा गया जो पट्टा माया देवी जयसवाल के नाम से है ग्राम पंचायत बैगनबर्डी में भवन क्रमांक 16/2015 दर्ज है किन्तु जिसके नाम भवन दर्ज है उसको सुचना नाही दी और नाही नोटिस दिया बिना जानकारी के तत्काल में राजस्व विभाग ने बिना संतान के वृद्ध महिला के मकान को धराशाई किया महिला ने रोते हुए विनती की पर उपस्थित अधिकारियों ने एक नहीं मानी और मकान तोड़ दिया गया।
नायब तहसीलदार से चर्चा- :
जब इस सम्बन्ध में हमारे संवाददाता ने नायब तहसीलदार पलकेश परमार से चर्चा की तो उनका कहना था कि पट्टे से अतिरिक्त अतिक्रमण किया हुआ था को प्रशासन के आदेश पर हटवाया है।
इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से परिवार डरा हुआ है कि आखिर किस वजह से हमारे मकान को तोडा क्या अतिक्रमण हमारा ही था अन्य लोगों का अतिक्रमण नहीं था और था तो अन्य का क्यों नहीं हटाया प्रशासन ने