Homeझाबुआरात्रि में टहलने जा रहे पत्रकार जितेंद्र राठौड़ पर हुआ जानलेवा हमला,पंचायत...

रात्रि में टहलने जा रहे पत्रकार जितेंद्र राठौड़ पर हुआ जानलेवा हमला,पंचायत चुनाव की हार को नहीं कर पाया विपक्षी बर्दास्त

वॉइस ऑफ झाबुआ

झाबुआ 4 मई 2023 को डॉक्टर की सलाह पर भारतीय पत्रकार संघ (यूथ) के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौड शुगर पेशेंट होने के कारण झकनावदा से राजगढ़ मार्ग पर रोज की तरह पैदल टहलने जा रहे थे। कि रास्ते में सामने से ग्राम पंचायत चुनाव की अंटस को लेकर चंद्रशेखर राठौर जिसकी स्वयं की पत्नी सरपंच प्रत्याशी थी। जो की चुनाव हार गई थी। चंद्रशेखर राठौर उस हार को बर्दाश्त नहीं कर पाया व चुनाव हारने के बाद कई बार जितेंद्र राठौर पत्रकार से उलझने की कोशिशें भी की थी। लेकिन पहले वह सफल नहीं हो पाया। तो 4 मई को पत्रकार जितेंद्र राठौड को अकेला पाकर चंद्रशेखर राठौर अपने कुछ अन्य अज्ञात साथियों को लेकर पत्रकार जितेंद्र राठौड़ के पास पहुंचा व राठौड़ को बिना कुछ कहे उसके साथ लट पत्थर से हमला कर दिया। राठौड़ वहां से जैसे-तैसे अपनी जान बचा कर झकनावदा चौकी पर पहुंचा। पत्रकार जितेंद्र राठौड को शरीर पर कई जगह चौट आई है।
यह है पूरा मामला
ग्राम पंचायत चुनाव में चंद्रशेखर राठौर की धर्मपत्नी सरपंच का चुनाव लड़ी थी जिसमें वह चुनाव हार गई व हार को चंद्रशेखर राठौर बर्दाश्त नहीं कर पाया वह उसने पत्रकार एवम भाजपा के युवा नेता जितेंद्र राठौड़ पर आरोप लगाते हुए कहा कि तूने हमें चुनाव हराया है इसी आपसी अंटस को लेकर चंद्रशेखर ने पत्रकार जितेंद्र राठौड़ पर रात्रि में जानलेवा हमला कर दिया व उसके साथ मारपीट की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!