सांसद द्वारा किये गये भूमि पूजन वाला 300मीटर का सीसी रोड एक वर्ष बाद भी अधुरा –
कांग्रेस शहर अध्यक्ष बबलू बघेल की चेतावनी
तत्काल कार्य प्रारंभ नही हुआ तो आंदोलन व धरना देगें ।

दीक्षांत शर्मा।
जोबट – हाल ही में क्षेत्रिय सांसद गुमानसिंह डामोर ने झाबुआ से रतलाम 100 किमी के फोर लेन रोड की स्वीकृती व लगभग ढेड वर्ष में रोड बनकर तैयार होने की बात एक न्यूज चैनल के माध्यम से बताई थी तो एक कार्यक्रम में जल्द रोड न बनाने पर ठेकेदार की गर्दन मरोडने का वीडियों सामने आया था । मै सांसद महोदय से पुछना चाहता हुॅ की आप ही के द्वारा गत 15 जुन 2021 को भूमि पूजन किये गये जोबट के बाग रोड के 300मीटर के सीसी रोड को लगभग 23 माह होने को है इसके बावजुद आज तक यह रोड अधुरा है वही आप 100 किमी रोड 18 माह में बनवाने की बात कर रहे है । उक्त बाते जोबट शहर कांग्रेस अध्यक्ष बबलु बघेल ने हमासे संवाद करते हुए कही की जोबट नगर के वार्ड क्रमांक 8 में नगर परिषद द्वारा 300 मीटर के सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा है जिसके निर्माण में लगभग एक वर्ष होने को है इसके बावजुद आज भी यह रोड 50 प्रतिशत से भी ज्यादा अधुरा है इससे साफ प्रतित होता है की नगर परिषद के अधिकारी व भाजपा के पूर्व व मौजुदा नगर परिषद अध्यक्ष इस हेतु कितने उदासीन है । मेरे द्वारा चर्चा के बाद वार्डवासीयों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया है की आगामी 07 दिवस में कार्य पूर्ण नही किया गया तो हमारे द्वारा चक्काजाम कर रोड पर वार्डवासीयों व कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया जायेगा । मै इस प्रेस वार्ता के माध्यम से जिम्मेदारो एवं मौजुदा भाजपा की परिषद को कहना चाहता हु की विकास को लेकर अपने वादे पूर्ण करे अन्यथा कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी व भाजपा के विकास के वादो की पोल खोलेगी ।