Homeझाबुआभाजपा ने मन की बात का 100 वा प्रसारण सामूहिक सुना

भाजपा ने मन की बात का 100 वा प्रसारण सामूहिक सुना

 

धार से श्वेता सोनी की रिपोर्ट

धार के बूथ क्रमांक 39 पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने ऑडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़कर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

धार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन का बात कार्यक्रम भारत को सकारात्मक दिशा देने वाला रचनात्मक जन आंदोलन है,  “मन की बात”  कार्यक्रम में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, मानव सेवा,  सामाजिक कार्य,  शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता क्रांति, स्वावलंबन  व आत्मनिर्भर भारत, लघु उद्योग व स्वरोजगार,  राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां, हमारा सैन्य बल, जनता की जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, जैविक खेती, किसान कल्याण, आधुनिक भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका इत्यादि विषयों पर प्रोत्साहित करके देश में एक सकारात्मक जन आंदोलन खड़ा किया है  “मन की बात”  कार्यक्रम आज जन-जन की बात के रूप में सार्थक हुआ है उक्त वक्तव्य धार भाजपा सेनापति मंडल के बूथ क्रमांक 39 पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने जिले से बाहर रहने के कारण ऑडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा उन्होंने कहा कि हम भारत ही नहीं अपितु हम विश्व के कल्याण की कामना करते हैं, निश्चित रूप से हम दुनिया का नेतृत्व करेंगे ।कार्यक्रम को मंडल प्रभारी जगदीश जाट, मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसूर्या, भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी इत्यादि ने संबोधित किया।अतिथि स्वागत कार्यक्रम प्रभारी बादल मालवीय महेश बोडाने, जगदीश सोनी ने किया । इस अवसर पर अंबाराम परमार, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष यादव कामरेड, पूर्व पार्षद राजेश हारोड़,  कृष्णकांत राठौर इत्यादि वरिष्ठजनो  का सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री राजेश डाबी व आभार नगर उपाध्यक्ष सोनिया राठौर ने माना ।

विभिन्न बूथों पर अतिथिगण :- भाजपा  नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर व नितेश अग्रवाल ने  संयुक्त बताया कि नगर में विभिन्न स्थानों पर आज “मन की बात” कार्यक्रम वृहद स्तर पर संपन्न हुए हैं जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिकता के साथ सुना और बूथ पर वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया । जिसमें अतिथिगण धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व विधायक करणसिंह पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, प्रभु राठौर, राजीव यादव, वरिष्ठ नेता डॉ शरद विजयवर्गीय, अशोक जैन, नरेश राजपुरोहित, नपाध्यक्ष नेहा बोडाने,  जिला महामंत्री सन्नी रिन, मंडल प्रभारी जगदीश जाट व भगवान खंडेलवाल, पूर्व नपाध्यक्ष ममता जोशी, पायल आशीष गोयल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!