
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां संस्करण भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने वार्ड क्र. 30 के बूथ क्र. 222 में सुना।इस बार की मन की बात हर बार की तरह ऐतिहासिक रही। भारत और विदेशों में रह रहे भारतीय जनमानस पर मन की बात अपना वैचारिक प्रभाव छोड़ती आ रही है। प्रधानमंत्री ने देश भर के गुमनाम नायक और नायिकाओं की प्रेरक कहानियां सुनाई…जिन्होंने अपने कार्यों से देश में बड़े बदलाव किए।पर्यावरण, किसान, “वोकल फॉर लोकल” इत्यादि विषयों का सारगर्भित उल्लेख किया। देश ही नहीं वरण विदेशों में भी मन की बात इसी उत्साह से सुनी जाती है।कार्यक्रम से पूर्व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।