Homeझाबुआयुवक की लाश मिलने से गांव में फैली अफरातफरी

युवक की लाश मिलने से गांव में फैली अफरातफरी

 

 

 

थांदला से 22 किमी दूर ग्राम थेथम के एक घर में युवक का शव बरामद हुआ है. शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. इस में 37 वर्षीय युवक की हत्या की बात सामने आ रही है.
मृतक की पत्नी बाली ने काकनवानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि आरोपी जीतमल रावत और उसकी पत्नी पांगली रावत निवासी थेथम दोनों एक छोटे बच्चे को लेकर नान्तु भूरिया निवासी आमली के घर शनिवार की रात 2:00 बजे आए थे. जीतमल और उसकी पत्नी ने रात में नान्तु को अपने वाहन से उन्हें गांव थेथम छोड़ने का दबाव बनाया। नान्तु जीतमल और उसकी पत्नी को छोड़ने थेथम गया. नान्तु सुबह तक घर नहीं लौटा तो नान्तु की पत्नी बाली ने उसे ढूंढना शुरु किया ढूंढने पर पता चला कि नान्तु का शव आरोपी दीतमल रावत और पांगली रावत के घर पर खून से लथपथ पड़ा है। शव मिलने पर ग्रामवासियों द्वारा काकनवानी थाने में घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक नान्तु के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
अवेध संबंध और पैसों की लेनदेन की कहीं जा रहीं बात
एसडीओपी रविंद्र राठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के बाद यह घटना अवैध संबंध और पैसों की लेनदेन से जुड़ा लग रहा है. वैसे हमलोग हर एक बिंदु पर जांच कर रहे हैं और मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में लगे हुए हैं. युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है आरोपी दीतमल रावत और उसकी पत्नी पांगली रावत फरार है। जिन्हें शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!