Homeभोपालमध्य प्रदेश राष्ट्रीय ईसाई महासंघ इंडिया का पुनर्गठन ...

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय ईसाई महासंघ इंडिया का पुनर्गठन प्रदेश अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुने गए कमल काक

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय ईसाई महासंघ इंडिया का पुनर्गठन

 

प्रदेश अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुने गए कमल काक

भोपाल प्रभात पेट्रोल पंप के पास प्रार्थना भवन में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय ईसाई महासंघ का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से कमल कुमार काक को मध्यप्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष मार्को बाबा, प्रदेश सचिव सनेंद्र कनासिया, प्रदेश अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ट रवि सिंह बनाये गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक फादर आनंद मटुगल, राष्ट्रीय सह संयोजक आर.डी. लाल, राष्ट्रीय महासचिव डा क्रिस्टी अब्राहम, राजन नायर, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शीला सेंटियागो एवं मध्य प्रदेश के समस्त जिले से पधारे हुए राष्ट्रीय ईसाई महासंघ (इंडिया) के पदाधिकारी सम्मिलित हुए इस अवसर पर अपने मनोनीत के बाद मध्यप्रदेश अध्यक्ष कमल कोक ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की एवं उन्होंने कहा कि हम संविधान का पालन करते हुए समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक में अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के गठन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन भोपाल जिला अध्यक्ष सतीश आनंद द्वारा किया गया अंत में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कमल काक ने बाहर से आए सभी अतिथियों सदस्यों और स्थानीय कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!