
अक्षय चौहान खवासा
खवासा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी माह में गांव-गांव में पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को लाभ दिलाने के लिए एवं ग्राम की समस्या के लिए पंचायत स्तर पर विकास यात्रा निकाली गई थी एवम शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के आला अधिकारियों को ग्रामीण जन द्वारा अपने गांव की समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिया गया जिसमे ग्राम पंचायत खवासा द्वारा गांव की मुख्य समस्या नल जल योजना में जोड़ने,धोलखरा से खवासा की पाइप लाइन को पुनः खोदकर रिपेयर करने, स्टेडियम की मरमत कर पंचायत को हैंड ओवर करने,नवनिर्मित दुकानों की नीलामी करना आदि कई समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था परंतु दो माह बीत जाने के बाद भी नगर की समस्या का समाधान नही हो सका ऐसे में नगर की मुख्य जल समस्या को लेकर नगर वासियों में आक्रोश है बुधवार को पुनः थांदला एसडीएम कार्यालय पर पहुंच कर ग्राम के उपसरपंच ने ज्ञापन दिया एवम जल्द जल्द निराकरण की बात कही।
मामले को लेकर चर्चा
बुधवार को मेने पुनः जाकर नगर की समस्या को लेकर थांदला एसडीएम को ज्ञापन दिया है जिसमे 8 दिन के अंदर समस्या का समाधान नही होता है तो नगर वासियों के साथ मिल कर कलेक्टर कार्यालय पर धरना देंगे।
मनोहर बारिया
उपसरपंच खवासा
मुझे आवेदन प्राप्त हुआ मेने सभी विभागों को समस्या का समाधान जल्द करने के लिए निर्देशित कर दिया हे।
थांदला एसडीएम तरुण जैन
देखिए पूर्व में दिए गए आवेदन की कापी👇

