समाज हित में हमेशा अग्रणी रहने वाले हसन काजी को कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका, वसीम सैयद एवं जहीर सैयद विधायक प्रतिनिधी की अनुशंसा पर हसन काजी को ये प्रभार सौंपा गया। ज्ञातव्य है कि हसन काजी समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहने वाले युवा है इन्होने कोरोना काल में लोगों की खुब मदद की लोगों को राशन व अन्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई। कांग्रेस के कटटर कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के हर कार्यक्रम में हमेशा आगे रहे है। हसन काजी का कहना है कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास कर ये पद सौपा है और मैं पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूंगा। अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से मैं अल्पसंख्यक लोगों के हितों के लिए कार्य करता रहुंगा कोई भी समस्या हो उनका तुरंत निदान किया जायेगा। इस अवसर पर समाजजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हसन काजी को बधाई एवं शुभ कामनाएं दी।