ब्रेकिंग
शॉट सर्किट के कारण डीपी में लगी आग
रहवासियों में फैली दहशत
झाबुआ। अभी अभी कुछ देर पहले राजवाडा पानी की टंकी के समीप लगी विद्युत सप्लाय डीपी अचानक आग लग गई जिससे लोगों में भय का माहोल बन गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार अचानक शॉट सर्किट हुआ और आग लग गई आग इतनी तेज थी उसे बुझाना मुश्किल था वही विद्युत सप्लाय भी चालू थी ऐसे में आस पास के रहवासी और दुकानदारों को अपने घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलने का भय बना हुआ था। आग लगने की सूचना रहवासियों द्वारा विद्युत विभाग को दी जिसके बाद विद्युत सप्लाय बंद की गई।