Homeझाबुआडॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर समानता पर्व कार्यक्रम मनाया गया

डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर समानता पर्व कार्यक्रम मनाया गया

पेटलावद- आज दिनांक 14/04/2023 को जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित डॉ.भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर ब्लॉक स्तरीय समानता पर्व कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कार्यालय में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम डॉ.भीमराव अम्बेडकरऔर भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित अतिथियों द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का पुष्‍पमाला से स्वागत परिषद् के सदस्यों के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता हरिशंकर पंवार वरिष्ठ पत्रकार,विशेष अतिथि राजेश यादव एडवोकेट,आमंत्रित अतिथि गौरसिह कटारा जिला समन्वयक पैसा एक्ट अध्यक्ष, भीमसिंह डामोर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद उपस्थित समस्त अतिथियों को जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सीएमसीएलडी छात्र,वालीयंटर, मेंटर्स,आदि उपस्थित रहे जिसमें विकासखण्‍ड के लगभग 100 प्रतिभागियों द्वारा सहभागिता कीकार्यक्रम का संचालन प्रवीण यादव ने किया व आभार व्यक्त जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक प्रवीण पंवार में किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!