Homeअलीराजपुरआदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के सदस्य तीखी ईमली पहुच कर बाबा...

आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के सदस्य तीखी ईमली पहुच कर बाबा साहब को माल्यार्पण कर किया याद।अजाक्स,आकास,एसीएस, जयस,महिला मंडल एवं विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने किया नमन।

अलीराजपुर:- आधुनिक भारत के निर्माता,भारतीय संविधान के शिल्पकार,देश के प्रथम कानून मंत्री,महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध लेखक,व्याख्याता, शोषित-वंचित के उद्धारक विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीमराव आंबेडकर जी की 132वीं जयन्ती के अवसर पर आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी,अजाक्स, आकास,जयस,एसीएस,आदिवासी समाज महिला मंडल, खेडुत चेतना संगठन,राज्य कर्मचारी संघ,पुरानी पेंशन बहाली संघ के पदाधिकारीयों,समाज सेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय तीखी ईमली अंबेडकर नगर में स्थित स्टेच्यू पहुच कर माल्यार्पणकर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।सभी उपस्थित समाज जनों ने उन्हें याद कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाबा साहब की प्रतिज्ञाओं का स्मरण करते हुए समाज उत्थान के कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के सदस्य शंकर तड़वाल, भीमसिंह मसानिया एवं अजाक्स जिला अध्यक्ष डॉ.नरेंद्र सिंह भयडिया,आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर,अजाक्स जिला उपाध्यक्ष रतनसिंह रावत, नितेश अलावा,आकास कार्यकारी अध्यक्ष केरमसिंह जमरा, आकास उपाध्यक्ष बहादुरसिंह रावत,आकास जिला महासचिव एवं पुरानी पेंशन बहाली संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान,आकास जिला सचिव नानसिंह चौहान,जयस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश,राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश वाघेला,अजाक्स एवं आकास के सक्रिय सदस्य नवलसिंह कलेश, रिषिका वसावा,सुनीत रावत,शंकर सिंह हरवाल,जैलसिंह चौहान,बद्री लाल भटेवरा,रितुराज लोहारिया जयस के साथी के साथ ही स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!