पेटलावद विधानसभा में चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका।
भाजपा मंडल मंत्री दर्जनों समर्थको के साथ कांग्रेस में हुए शामिल।

वॉइस ऑफ झाबुआ पारा।
चुनावी वर्ष में उठा पटक का दौर शुरू हो चुका हे कुछ दिनों पहले वॉइस ऑफ झाबुआ ने पेटलावद विधानसभा के पारा क्षेत्र में होने वाली राजनीतिक उठापटक की सुगबुगाहट को लेकर चेताया था वरन इसके आज वह सही साबित हुआ आपको बता दे हमेशा से ही विधानसभा चुनावों में पारा के पोलिंग बूथ से भाजपा को लीड मिलती आई है ऐसे में संगठन व पारा मंडल से नाराज चल रहे मंडल के मंत्री सतीश अजनार अपने दर्जनों समर्थको के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यकर्ताओ का पार्टी छोड़ना भाजपा को भारी पड़ सकता है बाबा साहेब अंबेटकर की जयंती पर स्थानीय बस स्टेंड पे हुए कांग्रेस के आयोजन में सरदारपुर विधायक प्रताप गरेवल,क्षेत्रीय विधायक वालसिंह मेड़ा,थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, क्षेत्रीय कद्दावर नेता रूपसिंह डामोर, केमता डामोर,सलेल पठान, रमेश मोहनिया,दिलीप डावर आदि कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में इन सभी लोगो ने कांग्रेस का गमछा डाल सदस्यता ग्रहण करी।