Homeअलीराजपुरअलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह द्वारा आपराधिक तत्वों व क्राइम...

अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह द्वारा आपराधिक तत्वों व क्राइम कंट्रोल के लिए की जारही लगातार चेकिंग 

अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह द्वारा आपराधिक तत्वों व क्राइम कंट्रोल के लिए की जारही लगातार चेकिंग 

अलीराजपुर

बीते तीन दिनों से लगत पुलिस प्रशासन चेकिंग के माध्यम से कर रहा है कार्यवाही कार्यवाही के डर से आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों में मचा हड़कंप पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली से खुश दिख रही है आंम जनता – हमेशा पुलिस पर आम नागरिकों की विश्वाश बना रहना चाहिए और अपराधियों में पुलिस प्रशासन का खोफ बरकरार रहना चाहिए . जैसा कि हम जानते है पहले भी पहले भी पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर रह चुके विपुल श्रीवास्तव को आज भी जनता अपराध नियंत्रण से ले कर अनेक कार्यो के लिए याद करती है क्योंकि विपुल श्रीवास्तव की कार्यशैली ही अपराधियों को रोकने में कामयाब रही है जिसके कारण आज भी जनता के बीच उनकी कार्यशैली की चर्चाएं करती है वही अब हमारे अलीराजपुर जिले के नए पुलिस कप्तान हँसराज सिंह भी जनता के बीच कुछ ही दिनों में अपनी कार्यशैली से जनता के बीच पुलिस का भरोसा बनाते जा रहे है , विगत 3 दिनों से जोबट में लगातार पुलिस की चेकिंग से अपराधिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है इसी कड़ी में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सखाराम सेंगर, जोबट अनुभाग के एसडीओपी नीरज नामदेव ने वाहन चेकिंग अभियान का मोर्चा संभाला इनके साथ ही वाहन चेकिंग अभियान में थाना प्रभारी जोबट विजय देवड़ा तथा ट्रैफिक सूबेदार सुभाष सतपाडिया भी मौजूद रहे। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले वाहनों पर तथा निर्धारित मापदंड से प्रथक हाई साउंड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर द्वारा भी चेकिंग की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेंगर ने बताया की आगे भी यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी उन्होंने एसडीओपी नामदेव तथा थाना प्रभारी देवड़ा को भी निर्देशित किया की जोबट में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रखें जिससे अपराधिक तत्वों में अंकुश लग सके।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह द्वारा जब से अलीराजपुर जिले की कमान संभाली गई है तभी से उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं पुलिस अधीक्षक द्वारा गुंडा बदमाशों की कुंडली भी तैयार की जा रही है जिसमें आगे आने वाले दिनों में गुंडा और अपराधिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी ।पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट कहना है की मैं गुंडा बदमाशों को छोड़ने वाला नहीं हूं या तो ये जिला छोड़ दें या फिर क्राइम करना छोड़ दें । पुलिस अधीक्षक की इस प्रकार की कार्य शैली से जोबट की जनता ने राहत की सांस ली है तथा हमें उम्मीद है की पुलिस अधीक्षक का क्राइम मुक्त अलीराजपुर जिले का सपना जल्द ही पूरा हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!