

कल्याणपुरा। कल्याणपुरा में युगप्रधान युवामनस्वी महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री सुब्रत कुमार स्वामी जी मुनि श्री मंगल प्रकाश स्वामी जी ,मुनि श्री शुभम कुमार स्वामी जी के सानिध्य में कल्याणपुरा गांव में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक मनाया गया । सुबह 7:15 पर प्रभात फेरी स्थानक भवन से साध्वी श्री जी के मुखारविंद से मंगलपाठ से शुरू की गई । पूरे नगर में भ्रमण के बाद तेरापंथ भवन पर प्रभात फेरी का मुनि श्री के मुखारविंद से मंगल पाठ श्रवण कर समापन की गई । उसके बाद कल्याण आराधना भवन में मुनि श्री सुब्रत कुमार स्वामी जी, मुनि श्री मंगल प्रकाश स्वामी जी, मुनि श्री शुभम कुमार स्वामी जी ने अपने मुखारविंद से भगवान महावीर स्वामी के ऊपर व्याख्यान दिए। इस जन्म कल्याणक महोत्सव में रतलाम, पेटलावद, रायपुरिया, झकनावाद,मोहनकोट, तारखेड़ी, मेघनगर ,थांदला ,कालीदेवी , झाबूआ आदि जगहों से श्रद्धानिष्ठ श्रावक और श्राविकाए पधारे । कल्याणपुरा के सकल जैन समाज के श्रद्धानिष्ठ श्रावक और श्राविकाओ की पूर्णतया उपस्थिति रही । तेरापंथ महासभा के सदस्य भी पधारे। सभी का स्वागत और आभार श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा कल्याणपुरा द्वारा किया गया ।