

सुनिल डामर बामनिया
बामनिया-रतलाम जिले की बाजना तहसील के गांव लालपुरा निवासी गायक कमलेश निनामा द्वारा के आदिवासी बोली में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक अश्लील गाना बनाये जाने एवं यूट्यूब पर अपलोड किए जाने के विरोध में आज बामनिया क्षेत्र के जयस और आदिवासी परिवार के आदिवासी समुदाय के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बामनिया चौकी पर जाकर गायक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए आवेदन दिया।इस दौरान उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता जयस धनराज भाबर,रोशन गरवाल जयस,कपिल डामोर,तोलसग डामोर,राहुल भाबर,भेरूलाल डोडियार,विकास डोडियार,बामनिया पंच सोहन गरवाल, रमेश डामोर,गणेश डामोर,सुरेश गरवाल,मनोज डामोर,राहुल डामोर,सुखराम डामोर,दिलीप डामर महिला पारी डामोर, कमली डामोर अन्य आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।
सार्वजनिक माफी मांगे समस्त महिला समाज से
कमलेश निनामा द्वारा गाया अश्लीलता से भरे गाने को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के साथ सभी व्हाट्सअप समूह में शेयर भी किया जा रहा है जिसके कारण समस्त महिला समाज का अपमान हुआ है,भारतीय संस्कृति में महिला को देवी का रूप माना गया है परंतु बाजना के फूहड़ बाज गायक द्वारा सरेआम मातृ शक्ति का अपमान किया है,वही इस मामले में अन्य समाज अभी भी सोया हुआ दिखाई दे रहा है,उक्त गायक द्वारा गाया गाना सिर्फ आदिवासी समाज की महिला के लिए नही हे अपितु जिले में रहने वाले सभी समाज की महिलाओं के लिए भी अपमान जनक है।
वही अश्लील गाने को लेकर समाजिक कार्यकर्ता का कहना हैं की
कमलेश निनामा ने जो सॉन्ग यूट्यूब पर अपलोड किया है हमारे आदिवासी समाज की महिलाओं की लोक मर्यादा भंग की है एवं नारी वर्ग के मान सम्मान को ठेस पहुंचाया है इस सॉन्ग का हम विरोध करते हैं एवं कानूनी कार्रवाई होना चाहिए।
धनराज भाबर
जयस सामाजिक कार्यकर्ता।
छोटी-छोटी लड़कियों के साथ रोज बलात्कार किया जा रहा है और तुम आदिवासी समाज के होकर गाने में महिलाओ के लिए इतने अभद्र शब्द उपयोग कर रहे हों तुम्हारे अपने घर मे माँ बहन है या नहीं….मैं भील सेना संगठन नारी शक्ति मध्य प्रदेश प्रभारी होने के नाते गाने और गायक का विरोध करती हुं।अगर गाने मे सुधार नहीं किया गया तो सबंधित गायक के ऊपर भील सेना संगठन कार्रवाही करवाएगा।
प्रियंका डामोर
नारी शक्ति प्रदेश प्रभारी भील सेना संगठन
गायक कमलेश निनामा द्वारा गाए गए गाने आँधी तूफान में…समस्त नारी शक्ति के लिए उपयोग किए गए अपमान जनक शब्दों की संगठन कड़ी निंदा करता है तथा इस गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाने की मांग करता है और गायक कमलेश निनामा पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग करता है।
रामसिंह भूरिया
जिलाध्यक्ष
हिन्दू युवा जनजाति संगठन मध्य भारत।