Homeअलीराजपुरआलीराजपुर विकास खंड में नही जमा हुआ अतिथि शिक्षकों क्या मानदेय ...

आलीराजपुर विकास खंड में नही जमा हुआ अतिथि शिक्षकों क्या मानदेय उधारी पर चल रही है शिक्षकों के घर का राशन

दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर

अलीराजपुर। अलीराजपुर विकासखंड में कार्यरत अतिथि शिक्षको का चार माह का मानदेय नहीं किया जमा, जिससे अतिथि शिक्षक का दुकानदारों से उधार राशन मंगाकर अपना जीवन यापन करने को मजबूर है। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जहा महिलाओं और लड़कियों को लाडली बहाना योजना के तहद चुनावी वर्ष होने के कारण इस योजना में लाखो रुपया बाटने को तैयार है, लेकिन जिले भर के अतिथि शिक्षक रोजाना स्कूल के छात्र और छात्राओं को रोजाना पढ़ाने के बाद भी वेतन नही दिया जा रहा है, जिससे जिले के समस्त अतिथि शिक्षक नाराज नजर आ रहे है, और भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे है।मानदेय सही समय पर नही मिलने से उनको अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करने के भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उधार लेकर राशन खरीदना और जीवन जीने के समान का जुगाड कर जीने को मजबूर है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसी को बिना काम किए ही रुपए और अनाज दे रही है और किसी को काम के बाद भी सही समय पर मानदेय नहीं देना भाजपा शासन की जनता के प्रति और अधिकारियों के प्रति दोहरी नीति की ओर इशारा कर रही है। फिलहाल अतिथि शिक्षको के एक ग्रुप ने नाम नही छापने की शर्त पर समाचार प्रकाशित करने के लिए हमारे चैनल से निवेदन किया है, अतिथि शिक्षको को यह समस्या सबको पता चले और कमिसन की चाह रख रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को थोड़ी शर्म आ जाए तो मानदेय अतिथि शिक्षको को भुगतान करदे जिससे वह अपनी उधारी समय पर चुका सके ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!