Homeझाबुआजय जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा नगर,निकाली गई भगवा मय वाहन...

जय जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा नगर,निकाली गई भगवा मय वाहन रेली

 

थांदला नगर में बुधवार को वाहन रैली के लिए शाम 5 बजे से ही दशहरे ग्राउंड पर गाड़िया एकत्रित होने लग गई थी भगवा मय वाहन रैली के लिए लोगों में एक अलग सा ही उत्साह देखने को मिल रहा था इसमें युवा हो या फिर वह बुजुर्ग सभी अपने वाहनों पर भगवा झंडे लगाकर सुबह से शाम का इंतजार करते दिखाई दे रहे थे इसमें अधिकतर छोटे-छोटे बच्चों में वाहन रैली का एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा था बच्चों के मुंह से मीठे स्वर में जय जय सियाराम के नारे एक अलग ही कानों को सुकून पहुंचा रहे थे शाम 7:00 बजे तक अधिकतम गाड़ियां दशहरे ग्राउंड में एकत्रित हुई उसके पश्चात बैंड बाजे डीजे और प्रभु राम लला का रथ सजाकर वहां से वाहन रैली का शुभारंभ हुआ जो कि नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकली जिनमें नगर वासियों ने अपने घरों की छतों पर से पुष्प वर्षा कर वाहन रैली का स्वागत किया गया वही नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार राठौड़ सुबह से ही वाहन रैली की व्यवस्था देख रहे थे साथ ही दशहरा ग्राउंड से उनके द्वारा सभी बाइक चलाने वालों को दो दो बाइक की लाइन में एक साथ चलने को कहा गया कोई भी एक दूसरे की गाड़ियों से आगे ना निकले और एक ही क्रम में अपनी गाड़ियां चलने दे यह उनके द्वारा बार-बार dj साउंड के माध्यम से सभी को सुझाओ दिया जा रहा था वही भगवा मय वाहन रैली में अजज़ा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंग भाभर, वरिस्ठ भजपा नेता श्याम ताहेड, थांदला विधानसभा संयोजक गणराज्य आचार्य, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर मंडल अध्यक्ष संदीप समर्थ उपाध्याय, मंडल महामंत्री सुनील पणदा,मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौड़,पार्षद जगदीश प्रजापत, व कई नगर के वरिष्ठ जन उपस्थित थे l

*जगह-जगह किया गया स्वागत*

भगवा मय वाहन रैली का नगर में जगह-जगह लोगों ने अपने घरों से फूल वर्षा स्वागत किया गया वहान पर चलते चलते प्रभु श्रीरामचंद्र के जयकारे लगाए गए जिसे एक अलग ही माहोल देखने को मिल रहा था। साथ ही पूरा नगर भगवा झंडे से रंगा हुआ दिखाई दिया । इस बार भगवा मय वाहन रेली में नगर वासियों में एक अलग ही उत्साह देखा गया। वही अंबे मां मंदिर चौराहे आजाद चौक,ऋतुराज कॉलोनी में त्रिमूर्ति कालिका माता मंदिर समेत अनेक जगहों पर पुष्प वर्षा कर भगवा मय वाहन रैली का भव्य स्वागत किया गया
जिसमें त्रिमूर्ति कालिका माता मंदिर चौराहे पर मात्र शक्तियो द्वारा भगवा मय वाहन रैली का स्वागत किया गया जिसमें नगर अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पाण्दा,दीपिका गिरी,अविनाश गिरी ,सुधीर भाबर,भावेश कारीगर,आनद चौहान,महेश गडवाल,कई धर्म प्रेमी जनता उपस्तित रहे l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!