सामूहिक भजन संध्या में जमकर झूमे भक्त।
देर रात तक चला भजनों का दोर।

पारा।
श्री कालिका माता मंदिर धाम बखतपुरा पारा में 28 मार्च रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे एवं माता की महाआरती कर भजन संध्या का आनंद लिया जिसमें सर्वप्रथम मां काली और बाबा श्याम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया प्रारंभ में मंदिर के गादीपति सतीश अजनार एवं उनके शिष्य जितेंद्र प्रजापत ,चेतन कहार द्वारा समस्त भजन मंडली गायको एवं कलाकारों का सम्मान कर भगवा वस्त्र उड़ा कर हार माला पहनाकर स्वागत किया अभिनंदन किया इसके पश्चात मंदिर के गादीपति सतीश अजनार द्वारा सभी भक्तों का स्वागत वंदन किया एवं पहली प्रस्तुति कुंवर करणसिंह चौहान द्वारा दी गई जिसमे मां भगवती एवं महाराणा प्रताप और देश भक्ति भजनों से भक्तो को भक्ति मय कर सभी को भारत माता की जय के नारे लगवाकर देश भक्ति में राष्ट्रवादी बनने का आग्रह किया इसके पश्चात सिसोदिया सिस्टर शिवानी और सुष्मिता सिसोदिया दोनो ने बाबा खाटू नरेश के भजनों से सुंदर प्रस्तुति दी एवं अंतिम प्रस्तुति भजन गायिका राधिका चौहान द्वारा दी गई जिसमें उन्होंने अनूठे अंदाज में राजस्थानी भजनों का भंडार खोल दिया गया जिससे कि भक्त झूम उठे।
कार्यक्रम में समस्त भक्त गण उपस्थित रहे ।