
सुनिल डामर
थांदला तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नौगावा नगला की शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर शुक्रवार रात्रि में चोरी हो गई।बदमाश दुकान का ताला तोड़कर दुकान में उपभोक्ताओं के वितरण के लिए रखे गेहूं ले गए।चोरी की जानकारी दुकान पर पहुंचे लोगों द्वारा सेल्समैन व खवासा चौकी पर दी गई। जिसके पश्चात मौके पर पुलिस पहुंची।
इनका कहना है-
दुकान में चावल व गेहूं रखे हुए थे उसमें से लगभग 20 गेहूं की बोरियां चोरी हुई है।
राकेश कटारा सेल्समैन