Homeअलीराजपुरबिजली की चपेट में आने से दो लोगो की हुई मौके पर...

बिजली की चपेट में आने से दो लोगो की हुई मौके पर ही मौत,शादी से लोटते वक्त हुआ हादसा।

बिजली की चपेट में आने से दो लोगो की हुई मौके पर ही मौत,शादी से लोटते वक्त हुआ हादसा।

 

विजय कनेश।

 

सोंडवा/ बखतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव थरवाटा में बिजली के चालू तार के संपर्क में आने से दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों शादी देखकर घर के लिए निकले थे । रास्ते में थरवाटा गांव के ईश्वर भिलाला के खेत से गुजर रहे थे तभी वहा पर बिछी बिजली की लाइव तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ।

 

बखतगढ़ थाना प्रभारी संतोष भारती ने बताया कि मृतक की पहचान (1) चेनसिंग भील (2) दलसिग भील निवासी गांव उमरी के रूप में हुई है दोनों शादी से घर लौट रहे थे। कि ईश्वर भिलाला ग्राम थरवाटा के खेत में जमीन पर बिछी तार के संपर्क में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल जांच पड़ताल कर रहे हैं। आखिर क्या है मामला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!