Homeझाबुआनगर व ग्रामीण अंचलों में महाशिवरात्रि की धूम चारों ओर दिखाई दी

नगर व ग्रामीण अंचलों में महाशिवरात्रि की धूम चारों ओर दिखाई दी

 

थांदला में “नमः शिवाय” महामंत्र की अद्भुत एवम रहस्यमय ध्वनि एवम नमःशिवाय महामंत्र से दुग्धाभिषेक के द्वारा पूजा अर्चना से महाशिवरात्रि पर्व पर ग्रामीण अंचलों सहित सभी शिव मंदिरों में भगवान शिवजी का आकर्षक सिंगार किया गया।नगर के प्राचीन आष्टा हनुमान मंदिर भक्त मलूक दास की बावड़ी से नगर में शिवजी की बारात भव्य रूप से धूमधाम से निकाली जो की नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई जिसमें नगर वासियों द्वारा बारात का पुष्पों माला व श्री फल चढ़ाकर द्स्वागत किया गया।विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानआरम्भ हुए जो मध्यरात्रि तक चलें। नगर के प्राचीन घोड़ा कुंड महादेव मंदिर पर गुलाब की माला एवं गुलाब के फूलों से भगवान शिव का आकर्षक श्रंगार किया गया,दोपहर12:00 से डेढ़ कुंटल से अधिक खिचड़ी की महाप्रसादी एवं ठंडाई वितरण की गई , एकातेश्वर महादेव मंदिर पर 21सो मोर पंख से भगवान का आकर्षक श्रंगार किया गया एवं 2 कुंटल खिचड़ी की महाप्रसादी एवं ठंडाई की वेवस्ता रखी गई जिसे बाबा के दर्शन करने के बाद भक्तों ने ग्रहण की वही गवली मोहल्ले में स्थित सांवरिया सेठ मंदिर पर गवली समाज द्वारा मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जन करवाई गई जिसमें सुबह से ही भक्तों का आना जाना और ओम नमः शिवाय की ध्वनि भक्तों द्वारा चारों ओर सुनाई दे रही थी वही सांवरिया सेठ मंदिर पर भगवान भोलेनाथ जी का आकर्षक श्रंगार किया गया जिसमें गवली समाज के युवाओं ने अपनी सभा गीता निभाते हुए पूरे कार्यक्रम को अच्छे से सफल बनाया गया नगर के सभी शिवालयों पर आकर्षक श्रंगार कर महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया वही कलेश्वर महादेव कल्लाजी धाम,हाटकेश्वर महादेव,श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मंदिर,गणेश मंदिर,रामेश्वर महादेव,अंबे माता मंदिर,भूतेश्वर महादेव मंदिर,तेजाजी मंदिर,भेरूजी मंदिर कुमारवाडा नगर के सभी मंदिरों में महाप्रसादी का वितरण किया मंदिरों में इस अवसर पर एक और जहाँ नगर के अधिकांश मंदिरों पर अद्भुत तरीक़े से सजावट की गई,वही दूसरी और धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए।नगर में अधिकांश मंदिरों पर प्रसादी के रूप में फरियाली खिचड़ी शाम को वितरण भी की गई थांदला नगर से करीबन 5 किलोमीटर दूर पर प्राचीन शिवगढ़ शंकर मंदिर पर भक्तों को दर्शन करने के लिए लाइन की कतार में खड़ा रहना पड़ा।शिव मंदिरों में प्रातःकाल रुद्राभिषेक किया गया एवम पुष्पदंताचार्य विरचित श्री शिव महिम्नःस्त्रोत का गायन किया गया।अनेक स्थानों पर”ॐ नमःशिवाय”महामंत्र का जाप व अभिषेक किया गया। साथ महाकाल मित्र मंडल द्वारा ग्राम परवलिया में शिवरात्रि महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया परवलिया में शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का बाबा के दर्शन के लिए लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई
वहीं महाकाल मित्र मंडल द्वारा झांकी बनाई जिसमे बैंड बाजे ढोल धमाकों के साथ पूरे गांव में बाबा की झांकी बनाकर निकाली गई जिसमें गांव की जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथी जुलूस में फरियाली खिचड़ी और ठंडाई की व्यवस्था भी महाकाल मित्र मंडल की ओर से रखी गई l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!