
दिलीप सिंह भूरिया
चंद्रशेखर आजाद नगर में आज दाऊदी बोहरा मस्जिद पर कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन M-rite प्रोग्राम के अंतर्गत JSI के सहयोग से MPVHA संस्था के द्वारा कैम्प आयोजन किया गया । शिविर के दौरान वैक्सीनेशन के प्रथम व द्वितीय तथा प्रिकॉशन डोज लगाया गया। समाज के मुखिया जनाब आमिल साहेब चंद्रशेखर आजाद नगर द्वारा अपना प्रिकॉशन डोज लगवा कर शिविर का शुभारंभ किया तत्पश्चात बौहरा समाज के लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर शिविर में कोविड-19 वैक्सीनेशन लगवाने के लिए हिस्सा लिया। शिविर में कूल 43 लोगों द्वारा टीकाकरण करवा कर कोविड-19 संक्रमण रोग से अपनी तथा देश की सुरक्षा में अपना सहयोग दिया गया।
इस शिविर में एम पी वी एच ए के क़लंस्टर कोऑर्डिनेटर रमेश मेडा,ब्लाक कोआर्डिनेटर सरोज बारिया सीसी भारत डावर,चेतन बारिया सहित स्वास्थ्य विभाग के , एएन एम प्रियंका अजनार उपस्थित थे।