
कुनंदपुर मंडल के ग्राम ककरादरा में आज बैराज डेम का भूमि पूजन किया गया । बैराज डेम जन संसाधन योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ है जिसकी कुल निर्माण राशि दो करोड़ 17 लाख रुपए स्वीकृत हुई हे । जिसका भूमि पूजन आज किया गया,भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष भानू भुरिया , सेक्टर प्रभारी सुभाष चन्द्र जैन, मंडल अध्यक्ष भारत सिंह मेडा,सरपंच नरु मचार,मंडल उपा अध्यक्ष देवा मेड़ा, जनपद सदस्य भानू मचार, मकना मामा,मुन्ना मचार,प्रेमा आदि कई भाजपा कार्यक्रता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।